- स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रहा राजीविका दिवाली मेला-2026,
- 100 से अधिक स्टॉलों पर सजी राजस्थान की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प की अनूठी झलक, कोटा डोरिया, ब्लू पॉटरी और दिवाली सजावटी सामग्री बनी आकर्षण का केंद्र,
जयपुर, 29 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) की ओर से आयोजित आठ दिवसीय राजीविका दिवाली मेला-2026 के दूसरे दिन ग्रामीण महिलाओं के हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता की अनूठी झलक देखने को मिली। जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (आईजीपीआरएस) परिसर में आयोजित मेले में खरीदारों का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। दिवाली की रौनक के बीच यह मेला स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है।
राजस्थान की पारंपरिक कला और हुनर का अनूठा संगम—
