- राजीविका दिवाली मेला- 2026 में तीसरे दिन भी उमड़ी भीड़
- खरीदारी के साथ स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे आगंतुक
- 100 से अधिक स्टॉल्स पर हस्तशिल्प , हैंडलूम , सजावटी सामग्री और पारंपरिक खाद्य उत्पादों की रही मांग
जयपुर , 30 अक्टूबर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) की ओर से जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान ( IGPRS) परिसर में आयोजित राजीविका दिवाली मेला- 2026 अपने पूरे परवान पर है। आठ दिवसीय मेले के तीसरे दिन भी आगंतुकों की अच्छी खासी आवाजाही देखने को मिली। मेले में खरीदारी के साथ पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों और विभिन्न खाद्य उत्पादों का स्वाद लेने का भी लोगों में खासा उत्साह नजर आया। मेले में ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों , पारंपरिक हस्तशिल्प , हैंडलूम और दिवाली की सजावटी सामग्री को देखने एवं खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। दिवाली मेला खरीदारी , खानपान , पारंपरिक कला और मनोरंजन का एक आकर्षक संगम बन रहा है।
कोटा डोरिया एवं ब्लू पॉटरी विशेष आकर्षण—
