तीन दशक की प्रतीक्षा के बाद राजस्थान और हरियाणा ने ₹34,102 करोड़ के यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर किए। 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन से 577 एमसीएम पानी चूरू तक पहुँचेगा — प्यासे शेखावाटी के लिए यह महज़ एक करार नहीं, एक पीढ़ी की उम्मीद है।
नई दिल्ली,एनएसआई मीडिया। नई दिल्ली में 29 जून 2026 को राजस्थान और हरियाणा के बीच बहुप्रतीक्षित यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर हो गए। यह एक ऐसी परियोजना है जो लगभग तीन दशकों से लंबित थी। ₹34,102 करोड़ की अनुमानित लागत वाली यह योजना राजस्थान के जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों, विशेषकर शेखावाटी अंचल, के लिए जल सुरक्षा की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है।