नई दिल्ली। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट की। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जयाप्रदा ने नितिन नबीन को राखी भेंट की और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान दोनों के बीच आत्मीय वातावरण में बातचीत हुई। जयाप्रदा ने मुलाकात के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नितिन नबीन के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जयाप्रदा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सम्मान का पावन पर्व है। यह पर्व रिश्तों में प्रेम और आत्मीयता को और मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा भाई-बहन के बीच स्नेह और विश्वास का रिश्ता सदैव मजबूत बना रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से जयाप्रदा की इस मुलाकात को रक्षाबंधन के अवसर पर हुई आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण भेंट के रूप में देखा गया।
