Skip to content
BREAKING

वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया

Updated:

वस्त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को रेखांकित किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संस्थागत स्वच्छता, अभिलेखों का कुशल प्रबंधन, लंबित मामलों का निपटान तथा सतत कार्यप्रणालियों

वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

वस्त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को रेखांकित किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संस्थागत स्वच्छता, अभिलेखों का कुशल प्रबंधन, लंबित मामलों का निपटान तथा सतत कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना है। वस्त्र समिति ने कार्यस्थल की स्वच्छता में सुधार, कार्यालय स्थलों के बेहतर उपयोग, भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों की समीक्षा तथा लागू दिशा-निर्देशों के अनुरूप अनुपयोगी सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरे) का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर अभियान में सक्रिय भागीदारी की है।

समिति द्वारा संचालित गतिविधियां विशेष अभियान 6.0 के उद्देश्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इनमें विशेष रूप से स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कुशल कार्य वातावरण को बढ़ावा देना शामिल है। यह अभियान संसाधनों के जिम्मेदार प्रबंधन, कार्यालय स्थलों के प्रभावी उपयोग तथा दैनिक आधिकारिक कार्यप्रणाली में सतत प्रथाओं को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। इन पहलों के माध्यम से वस्त्र समिति ने स्वच्छता को संस्थागत स्वरूप प्रदान करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने तथा वस्त्र मंत्रालय के संगठनों और अधीनस्थ कार्यालयों में जवाबदेही को प्रोत्साहित करने के व्यापक दृष्टिकोण में योगदान दिया है। समिति अभियान के दौरान स्थापित सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को निरंतर बनाए रखने तथा जवाबदेही और कार्यस्थल प्रबंधन की दक्षता को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

2 से 9 अक्टूबर, 2026 तक प्रथम सप्ताह–अभिलेख प्रबंधन, स्थान प्रबंधन की योजना, कबाड़ का निपटान तथा अभिलेख कक्षों और भंडारण रैकों की सफाई, अभिलेख रखने वाले रैकों की सफाई की गई, धूल हटाई गई तथा उन्हें पुनः व्यवस्थित किया गया। सभी फाइलों और दस्तावेजों को उचित क्रम में सुव्यवस्थित ढंग से रखा गया, ताकि उनकी आसानी से पहचान की जा सके और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें शीघ्र प्राप्त किया जा सके। पुराने और अनावश्यक सामान को हटाया गया तथा उपलब्ध स्थान का कुशलतापूर्वक उपयोग सुनिश्चित किया गया। इस अभ्यास से आधिकारिक अभिलेखों का उचित रखरखाव, फाइलों की सुगम पहचान और उन्हें शीघ्र प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के व्यवस्थित भंडारण तथा उनके नियमित रखरखाव के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।

प्रमुख गतिविधि नीचे दिखाई गई है:

10 से 16 अक्टूबर, 2026 तक द्वितीय सप्ताह–कबाड़, गत्ते के डिब्बों, पुराने बेकार कार्टन और अनुपयोगी वस्तुओं को हटाना, अभियान के दूसरे सप्ताह के दौरान, कार्यालय परिसर में स्थान खाली करने और स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से कबाड़, गत्ते के डिब्बों, पुराने बेकार कार्टन तथा अन्य अनुपयोगी वस्तुओं की पहचान कर उन्हें हटाया गया। अनुपयोगी वस्तुओं को अलग-अलग श्रेणियों में छांटकर प्रचलित प्रक्रिया के अनुसार उनका निपटान किया गया। वस्त्र समिति के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में भी इसी प्रकार का विशेष अभियान चलाया गया।

प्रमुख गतिविधि नीचे दिखाई गई है:

17 से 23 अक्टूबर, 2026 तक तृतीय सप्ताह-स्थान के बेहतर उपयोग और स्वच्छता के लिए एकत्रित पैकेजिंग सामग्री, अपशिष्ट प्लास्टिक सामग्री और बचे हुए नमूनों को हटाना एवं उनका निपटान अभियान के तहत वस्त्र समिति ने बड़े पैमाने पर कबाड़ के निपटान की कार्रवाई की, जिससे 4,38,444 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। निपटान की गई सामग्री में पैकेजिंग सामग्री, अपशिष्ट प्लास्टिक सामग्री और बचे हुए नमूने शामिल थे। इस पहल से एकत्रित कचरे और अनुपयोगी सामग्रियों को हटाने में सहायता मिली, जिससे कार्यस्थल की स्वच्छता में सुधार हुआ, उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हुआ और कार्य वातावरण अधिक सुव्यवस्थित बना।

कबाड़ के निपटान से प्राप्त राजस्व, अनुपयोगी सामग्रियों का उपयोगी ढंग से निपटान सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए समिति के प्रयासों को दर्शाता है। यह पहल अनुपयोगी वस्तुओं के व्यवस्थित निपटान और उपलब्ध कार्यालयीन स्थान के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करके विशेष अभियान 6.0 के व्यापक उद्देश्यों की पूर्ति में भी योगदान देती है।

प्रमुख गतिविधि नीचे दिखाई गई है:

कुल मिलाकर, तीन सप्ताह तक चले इस अभियान से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता में सुधार, उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग और अभिलेखों के कुशल प्रबंधन में सहायता मिली। यह पहल स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल बनाए रखने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।

वस्त्र मंत्रालय अपने सभी संबद्ध कार्यालयों, अधीनस्थ संगठनों और संबंधित संस्थानों को विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता, सुशासन और कुशल लोक प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News