Skip to content
BREAKING

प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) के अंतर्गत सम्मानित पहलों की सततता एवं प्रतिकृति विषय पर राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 41वां वेबिनार 30 अक्टूबर

Updated:

गुजरात औद्योगिक विकास निगम, गांधीनगर के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री प्रभव जोशी ने गुजरात के राजकोट जिले की पहल पर प्रस्तुति दी; पहल की सततता पर राजकोट के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. ओम प्रकाश तथा इसकी प्रतिकृति एवं विस्तार पर नवसारी के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष गुर

प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) के अंतर्गत सम्मानित पहलों की सततता एवं प्रतिकृति विषय पर राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 41वां वेबिनार 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया गया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

राष्ट्रीय सुशासन वेबिनार श्रृंखला का 41वां वेबिनार 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2024 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता हेतु प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) से सम्मानित राजकोट जिले की पहल को ‘पीएमए के अंतर्गत पुरस्कृत पहलों की सततता एवं प्रतिकृति’ विषय के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया। वेबिनार में निम्नलिखित प्रस्तुतियां दी गईं :

(i) गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी), गांधीनगर के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री प्रभव जोशी ने पुरस्कार से सम्मानित पहल पर प्रस्तुति दी।

(ii) राजकोट के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. ओम प्रकाश ने इस पहल की सततता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

(iii) गुजरात के नवसारी जिले के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष गुरवानी ने पहल के प्रमुख पहलुओं के कार्यान्वयन तथा इसके आगे विस्तार के संबंध में जानकारी दी।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के अपर सचिव श्री पुनीत यादव ने इस वेबिनार की अध्यक्षता की। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया। देशभर के 330 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासनिक सुधार विभागों के प्रतिनिधि, जिला कलेक्टर, राज्य एवं जिला स्तर के क्षेत्रीय अधिकारी तथा केंद्रीय एवं राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी वेबिनार में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल 2022 में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) को जिला कलेक्टरों एवं अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल सम्मेलन/वेबिनार आयोजित करने के निर्देश दिए थे, ताकि इन कार्यक्रमों में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (पीएमए) के पूर्व विजेताओं को अपनी कार्यानुभव एवं उपलब्धियां साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाए, उनकी पहलों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और अन्य क्षेत्रों में भी उनका अनुकरण एवं कार्यान्वयन किया जा सके।

इस पहल के अंतर्गत अब तक 40 वेबिनार आयोजित किए जा चुके हैं। प्रत्येक वेबिनार में विभिन्न संबद्ध विभागों, राज्य सरकारों, जिला कलेक्टरों, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों तथा केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग 1,000 अधिकारी भाग लेते हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News