- उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में 109 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों ने भाग लिया; दैनिक रिपोर्टिंग, पोर्टल जोड़ने और 30 अक्टूबर तक लंबित संदर्भ निपटाने पर जोर
- 30 अक्टूबर को सामुदायिक और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन सभी स्वायत्तशासी/वैधानिक निकायों सहित , स्वच्छता में सुधार और लंबित संदर्भों के निपटान के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर , 2026 तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा कार्य योजनाओं और लक्ष्यों को अंतिम रूप दे दिया है।
विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के तहत , महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से प्रतिदिन निम्नलिखित गतिविधियां संचालित करने का अनुरोध किया है:
