राजस्थान के 27 वर्षीय स्वच्छता कर्मी रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई (एनएएमएएसटीई) योजना की सहायता से सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। उनका सफर दर्शाता है कि स्वच्छता कर्मियों के जीवन को बेहतर बनाने में कार्यस्थल पर सुरक्षा , श्रम की गरिमा और संस्थागत सहयोग कितना महत्वपूर्ण है।
रमेश का सफर यह दर्शाता है कि किस तरह समय पर मिलने वाली मदद और कल्याणकारी कदम से स्वच्छता कर्मियों और उनके परिजनों के जीवन में सार्थक बदलाव हो सकते हैं।
उनका अनुभव इस बात का उदाहरण है कि एनएएमएएसटीई योजना किस तरह कार्यस्थल पर सुरक्षा को बढ़ावा देने, आजीविका सुरक्षा को सुदृढ़ करने और उन लोगों को सम्मान दिलाने में मदद करती है, जो आवश्यक स्वच्छता सेवाओं में अपना योगदान देते हैं।
