Skip to content
BREAKING

दूरसंचार विभाग ने छठे विशेष अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं

Updated:

दूरसंचार विभाग तथा उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों , अधीनस्थ कार्यालयों, संबद्ध कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और अन्य संस्थानों ने छठे विशेष अभियान के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभाग ने जन शिकायत निवारण, राजस्व सृजन और स्थान प्रबंधन जैसे प्

दूरसंचार विभाग ने छठे विशेष अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

दूरसंचार विभाग तथा उसके सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों , अधीनस्थ कार्यालयों, संबद्ध कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और अन्य संस्थानों ने छठे विशेष अभियान के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभाग ने जन शिकायत निवारण, राजस्व सृजन और स्थान प्रबंधन जैसे प्रमुख निर्धारित लक्ष्यों को बेहतर प्रदर्शन के साथ पूरा किया है।

कार्मिक , लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने दूरसंचार विभाग के देशभर में स्थित कार्यालयों में स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 को विशेष दिन निर्धारित किया था। इस निर्धारित दिन पर विभाग के 520 अभियान स्थलों पर कार्यालयों में अनुपयोगी सामान हटाने तथा वृक्षारोपण के विशेष अभियान चलाए गए।

दूरसंचार विभाग ने 2,270 जन शिकायतों का निपटारा कर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके अतिरिक्त, कैम्पेन डैशबोर्ड पर दर्ज सभी 640 लंबित जन शिकायत अपीलों का निपटारा कर दिया गया है। अंतर-मंत्रालयी समिति संदर्भों के निपटारे के निर्धारित लक्ष्य भी पूरे कर लिए गए हैं।

विभाग ने कबाड़ के निपटान से 2.08 करोड़ रुपये तथा ई-कचरे के निपटान से 2.18 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। विभाग ने अब तक 45 हजार वर्ग फुट के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 80,724 वर्ग फुट कार्यालयी स्थान खाली कराया है। ये उपलब्धियां कुशल अभिलेख प्रबंधन, कबाड़ और ई-कचरे के दायित्वपूर्ण निपटान तथा कार्यालयी स्थान के बेहतर उपयोग के सामूहिक प्रयास दर्शाती हैं।

क्षेत्रीय कार्यालयों में संचालित गतिविधियों की तस्वीरें:

सी-डॉट में वृक्षारोपण हरियाणा के सीसीए कार्यालय में वेस्ट टू वेल्थ-आर्ट प्रदर्शनी

टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड ऑफिस की सफाई

पहले बाद में

बीएसएनएल चेन्नई सर्कल में कार्यालय स्थान का प्रबंधन:

पहले बाद में

गुजरात लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र में ऑफिस की जगह खाली करना और पौधारोपणः

26 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता अभियान के तहत 520 स्वच्छता स्थल शामिल किए गए हैं। अभियान जारी है और शेष अवधि में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की योजना है।

दूरसंचार विभाग छठे विशेष अभियान की गति बनाए रखने तथा अभियान की शेष अवधि के दौरान इसके उद्देश्यों को पूरा करने को प्रतिबद्ध है।

ज़्यादा जानकारी के लिए भारत सरकार का दूरसंचार विभाग हैंडल्स को फ़ॉलो करें: -

एक्स - https://x.com/DoT_India

इंस्टा- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ ==

फेसबुक - https://www.facebook.com/DoTIndia

यूट्यूब - https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News