Skip to content
BREAKING

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास

Updated:

‘गरुड़ शक्ति’ का इंडोनेशिया के बान्यूवांगी में शुभारंभ

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ के 11वें संस्करण का शुभारंभ 27 अक्टूबर, 2026 को इंडोनेशिया के बान्यूवांगी में हुआ। यह अभ्यास 6 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय दल में पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की टुकडियां शामिल हैं, जबकि इंडोनेशिया की ओर से वहां के विशेष बलों के जवान इसमें भाग ले रहे हैं।

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आपसी समझ, सहयोग और संयुक्त परिचालन क्षमता को बढ़ावा देना है। अभ्यास के दौरान जंगलों में विशेष सैन्य अभियान संचालित करने से संबंधित रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण गतिविधियों में बाधाओं को पार करना, युद्धक निशानेबाजी, पर्वतारोहण, हवाई आक्रमण संबंधी प्रशिक्षण तथा युद्धक परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता विकसित करने वाले अभ्यास शामिल हैं। इसके साथ ही, हथियारों, उपकरणों और परिचालन प्रक्रियाओं से संबंधित अनुभवों एवं विशेषज्ञता का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है।

अभ्यास के अंतिम चरण में एक सत्यापन अभ्यास आयोजित किया जाएगा, जिसमें वास्तविक परिचालन परिस्थितियों के अनुरूप परिदृश्य तैयार कर दोनों देशों के सैन्य दलों के स्थायित्व, आपसी समन्वय और युद्धक तत्परता का आकलन किया जाएगा।

‘गरुड़ शक्ति’ अभ्यास भारत और इंडोनेशिया के विशेष बलों के बीच सहयोग एवं समन्वय को और मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग तथा द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News