Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान में माइनिंग ब्लॉक्स के ऑक्शन में अव्वल

Updated:

मुख्य सचिव ने माइनिंग ब्लॉक्स के ऑक्शन में राजस्थान को अव्वल आने पर सराहना की। उन्होंने परिचालन में लाने पर फोकस करने पर जोर दिया।

माइनिंग ब्लॉक्स के ऑक्शन में राजस्थान अव्वल,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने खान विभाग द्वारा माइनिंग ब्लॉक्स के ऑक्शन में राजस्थान को अव्वल आने पर सराहना की। उन्होंने अरावली जिलों को छोड़कर अन्य स्थानों पर मिनरल एक्सप्लोरेशन और माइनिंग ब्लॉकों पर फोकस करने पर जोर दिया।

इस वित्तीय वर्ष में ही अब तक 24 मेजर मिनरल ब्लॉकों का ऑक्शन कर राजस्थान समूचे देश में मेजर मिनरल ब्लॉकों के ऑक्शन में अव्वल आ गया है।

ऑक्शन और परिचालन पर फोकस

मुख्य सचिव ने नीलाम खानों को परिचालन में लाने के लिए आवश्यक अनुमतियां जारी करने और खनन कार्य आरंभ कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को एक्शन मोड़ पर आगे आने के लिए कहा।

  • खान विभाग व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर खनन परिवहन में लगे वाहनों की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।
  • सिया-सेक स्तर पर बकाया ईसी प्रकरणों के तेजी से निस्तारण को कहा।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News