Skip to content
हिन्दी
BREAKING

नई दिल्ली में आईआईटीएफ 2026 में ईपीएफओ लाउंज और ईएसआईसी पैवेलियन का उद्घाटन

Updated:

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में आईआईटीएफ 2026 में ईपीएफओ लाउंज और ईएसआईसी पैवेलियन का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आईआईटीएफ 2026 में ईपीएफओ लाउंज और ईएसआईसी पैवेलियन का उद्घाटन किया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) लाउंज और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) पैवेलियन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) श्री रमेश कृष्णमूर्ति, ईएसआईसी के महानिदेशक श्री अशोक कुमार सिंह और ईपीएफओ और ईएसआईसी दोनों संस्थाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ईपीएफओ लाउंज में सुविधाएं

ईपीएफओ लाउंज में कठपुतलियों का एक दिलचस्प प्रदर्शन ('राजा रैंचो') है, जो ईपीएफओ के फायदों के बारे में बताता है। यहां कई खास कियोस्क भी हैं जो कई तरह की सहायता प्रदान करते हैं।

  • शिकायतों के समाधान के लिए 'निधि आपके निकट'/शिकायत निवारण कियोस्क
  • ऑनलाइन मार्गदर्शन, क्लेम फाइल करने और केवाईसी सुधार के लिए 'ई-सर्विसेज डेस्क'
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना/फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी कियोस्क
  • ईपीएफओ की नई योजनाओं के बारे में जानकारी देने वाला कियोस्क
  • पेंशन संबंधी सवालों और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए पेंशन हेल्प डेस्क
  • रोजगार और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं के लिए नेशनल करियर सर्विसेज (एनसीएस)/ ई-श्रम कियोस्क

ईएसआईसी पैवेलियन में सुविधाएं

ईएसआईसी पैवेलियन में आने वाले लोगों के लिए कई जन-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें मुफ्त स्वास्थ्य जांच, मौके पर ही आधार सीडिंग और काउंटर पर ही शिकायतों का समाधान शामिल है।

इसके अलावा यहां दिल्ली और हरियाणा के वरिष्ठ ईएसआईसी अधिकारियों से आमने-सामने संवाद करने का मौका मिलता है। जागरूकता को इंटरैक्टिव और दिलचस्प बनाने के लिए इस पैवेलियन में डिजिटल स्क्रीन, ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन, ईएसआईसी को जानें क्विज, 'सेल्फी लें और डॉक्टर बनें' जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियों के साथ ही भाग्यशाली प्रतिभागियों के लिए रोजाना गुडी बैग और अन्य उपहार शामिल हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News