राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रृंगी ने 11 और 12 नवंबर को कोटा थर्मल और छबड़ा थर्मल विद्युत गृहों का विस्तृत निरीक्षण किया।
दोनों विद्युत गृहों की सभी इकाइयों का दौरा कर उन्होंने उत्पादन व्यवस्था, परिचालन तैयारियों और कोयला भंडार पर चर्चा की।
उत्पादन क्षमता और रखरखाव पर निर्देश
श्रृंगी ने सभी उत्पादन इकाइयों को पूर्ण क्षमता पर चलाने के निर्देश दिए और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
