Skip to content
BREAKING

Pugal News : स्व. हन्नी बन्ना रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां आयोजन सम्पन्न

पद्मिनी खेल मैदान पूगल में हुआ भव्य समापन समारोह, विजेता दंतौर टीम को 2 लाख और उपविजेता पूगल टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार

Updated:

पूगल(बीकानेर)। पद्मिनी खेल मैदान, पूगल में आयोजित स्वर्गीय हन्नी बन्ना रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर…

Pugal News : स्व. हन्नी बन्ना रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां आयोजन सम्पन्न

Highlights

  1. दंतौर बनी विजेता, पूगल रही उपविजेता
  2. खेल मैदान के विकास के लिए 1.12 करोड़ रुपये की घोषणा
  3. प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित

पूगल(बीकानेर)। पद्मिनी खेल मैदान, पूगल में आयोजित स्वर्गीय हन्नी बन्ना रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, भामाशाहों, खेलप्रेमियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूगल क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों एवं भामाशाहों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के संरक्षक पूगलगढ़ के वंशज एवं पूर्व उपसरपंच ठाकुर मनीष विक्रम सिंह, निवर्तमान सरपंच सिद्धार्थ सिंह, पूर्व सरपंच जसवंत सिंह, सुदर्शन सिंह, निखिल राज सिंह भाटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगर राम सेन, मनीराम ज्याणी, राजू सिंह सोड़ा, प्रसन्नजी बुच्चा, राम सिंह चौहान, अमित धूड़िया, एनडी महाराज, रामेश्वर सुथार, मेघराज सोनी, पुरखाराम बुढ़िया, अजय कुमार मिढ्ढा, प्रभु सिंह भाटी, आनंद गौड़ सहित क्षेत्र के समाजसेवियों एवं भामाशाहों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट टीम के आयोजक नखत दान (प्रहलाद बाबू), पूर्व वार्ड पंच नखत दान, ईश्वर कुम्हारवाला, दीपक, गणेश गवारिया, रवि चारण, कुलदीप सिंह राणा, हरचंद, विष्णुदान चारण एवं पूरी पूगल क्रिकेट टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

प्रतियोगिता के दौरान कमेंट्री के दिग्गज कैलाशदान जी, सुरेंद्र सिंह (छिन्दा जी) एवं बाबूदान जी ने अपनी प्रभावी कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। वहीं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की शांतिप्रिय जनता तथा पुलिस थाना पूगल के सर्किल इंस्पेक्टर समरवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई।

दंतौर बनी विजेता, पूगल रही उपविजेता

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दंतौर की टीम विजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पूगल की टीम उपविजेता रही, जिसे ट्रॉफी, मेडल एवं 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं आयोजकों को अतिथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खेल मैदान के विकास के लिए 1.12 करोड़ रुपये की घोषणा

समापन समारोह में खाजूवाला के पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान विधायक श्री विश्वनाथ मेघवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों, आयोजकों, खेलप्रेमियों एवं क्षेत्र की जनता को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने घोषणा की कि पद्मिनी खेल मैदान, पूगल को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि खेल मैदान के विकास से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी तथा पूगल की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित

समापन समारोह के अवसर पर शांति मैत्री मिशन संस्थान की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों एवं प्रतिभागियों को प्रस्तुति-पत्र/प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

शांति मैत्री मिशन संस्थान के मानद सचिव कपिल गौड़ ने कहा कि पूगल क्षेत्र के नागरिकों, खेलप्रेमियों, समाजसेवियों, भामाशाहों, आयोजकों एवं प्रशासन के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग और सामूहिक प्रयास जारी रहा तो पूगल का नाम खेल जगत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता है।विजेता टीम दंतौर स्पोर्ट्स के स्पॉन्सर लव ग्रेवाल, उपविजेता टीम जेबीएन तोलियासर के भरत राजपुरोहित को आयोजकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खेलप्रेमियों के योगदान को अनुकरणीय बताते हुए सभी को साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं।

कपिल गौड़ ने कहा कि आयोजन में जाने-अनजाने किसी सहयोगी अथवा साथी का नाम उल्लेखित होने से रह गया हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News