Skip to content
हिन्दी
BREAKING

Bikaner News: विधायक श्री व्यास ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति उद्यान में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

पार्क में चारदीवारी, भ्रमण पथ, ब्लॉक और गेट बनने से क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा

Updated:

बीकानेर, 20 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर नंबर 07/61D के सामने वार्ड नंबर 17 स्थित…

Bikaner News: विधायक श्री  व्यास ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति उद्यान में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

बीकानेर, 20 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत मुक्ता प्रसाद नगर के सेक्टर नंबर 07/61D के सामने वार्ड नंबर 17 स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति उद्यान में चारदीवारी, भ्रमण पथ, ब्लॉक और गेट निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों से पार्क की उपयोगिता बढ़ेगी और क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्क के विकास से बच्चे सुरक्षित वातावरण में खेल सकेंगे, वहीं बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को सुबह-शाम भ्रमण तथा व्यायाम के लिए और अधिक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। चारदीवारी और गेट से पार्क की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हरियाली से युक्त पार्क, क्षेत्र के पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ ही लोगों को तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने में भी सहायक होते हैं।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति दे रही है। सड़क, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और शहरी विकास से जुड़े कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले लगभग तीन वर्षों में प्रदेश में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर किए गए प्रयास इसी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाकर नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में महावीर राज सैनी, कौशल शर्मा, कोजुराम सारस्वत, सत्यनारायण बजाज, परमेश अग्रवाल, कपिल शर्मा, किशन तंवर, प्रदीप सक्सेना, सुरेंद्र शर्मा, इंदरपाल सिंह, सुरेश पंवार, प्रेम सोनी, रमेश गौड़, सत्यप्रकाश शर्मा, सुशील चौधरी, सुनीता छींपा, रेखा, वंदना सक्सेना, सोनू सोनी, सरोज शर्मा, सुनील गोयल, तरुण वर्मा, गगन भाटी, मनीष श्रीमाली, मनीष सिंह, रमेश चौहान, आसकरण ओझा, अर्जुन कुमावत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, प्रेम गहलोत और विशाल गोलछा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Topics:#Bikaner
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News