Skip to content
हिन्दी
BREAKING

सर्वे : बीकानेर नगर निगम में कांटे की टक्कर, BJP-कांग्रेस बराबरी पर !

हलचल बीकाणा के चुनावी सर्वे में दोनों दलों को 35-35 सीटों का अनुमान, 10 निर्दलीय बना सकते हैं किंगमेकर

Updated:

बीकानेर । नगर निगम चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें परिणाम पर टिक गई हैं। मतदान के बाद सामने आ रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच ‘हलचल…

सर्वे : बीकानेर नगर निगम में कांटे की टक्कर, BJP-कांग्रेस बराबरी पर !

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें परिणाम पर टिक गई हैं। मतदान के बाद सामने आ रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच ‘हलचल बीकाणा’ के चुनावी सर्वे में नगर निगम की तस्वीर बेहद रोमांचक दिखाई दे रही है।

सर्वे के अनुमान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 35 सीटें और कांग्रेस को भी 35 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं करीब 10 निर्दलीय और अन्य दल के प्रत्याशियों के जीतने की संभावना जताई गई है। ऐसे में निगम में सत्ता की चाबी निर्दलीय पार्षदों के हाथों में जाने की संभावना बनती दिखाई दे रही है।

बराबरी ने बढ़ाया सस्पेंस-भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अनुमान बराबर रहने से नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। दोनों प्रमुख दल बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर निर्भर हो सकते हैं।

निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर

यदि सर्वे का अनुमान परिणाम में तब्दील होता है तो करीब 10 निर्दलीय /अन्य दल के पार्षद निर्णायक भूमिका में होंगे। ऐसे में चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों प्रमुख दलों की नजर निर्दलीय विजेताओं पर रहेगी। बोर्ड गठन को लेकर जोड़-तोड़ और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना भी रहेगी।

अब मतगणना का इंतजार -

फिलहाल यह तस्वीर ‘हलचल बीकाणा’ के चुनावी सर्वे का अनुमान है। वास्तविक परिणाम मतगणना के बाद ही सामने आएगा। बीकानेर की जनता ने किसे नगर सरकार की कमान सौंपी है और कौन से निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर समीकरण बदलेंगे, इसका फैसला मतगणना के साथ होगा।

हलचल बीकाणा सर्वे का अनुमान:

भाजपा — 35 | कांग्रेस — 35 | निर्दलीय/अन्य दल — 10

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News