बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें परिणाम पर टिक गई हैं। मतदान के बाद सामने आ रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच ‘हलचल बीकाणा’ के चुनावी सर्वे में नगर निगम की तस्वीर बेहद रोमांचक दिखाई दे रही है।
सर्वे के अनुमान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 35 सीटें और कांग्रेस को भी 35 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं करीब 10 निर्दलीय प्रत्याशियों के जीतने की संभावना जताई गई है। ऐसे में निगम में सत्ता की चाबी निर्दलीय पार्षदों के हाथों में जाने की संभावना बनती दिखाई दे रही है।
बराबरी ने बढ़ाया सस्पेंस-भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अनुमान बराबर रहने से नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। दोनों प्रमुख दल बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर निर्भर हो सकते हैं।
