Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर नगर निगम को मिला नया महापौर, अनिल कल्ला ने 50 वोट लेकर दर्ज की जीत

Updated:

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत दर्ज कर ली है। सोमवार, 21 सितंबर को हुए मतदान के बाद जारी परिणाम में अनिल कल्ला को 50 वोट मिले,…

बीकानेर नगर निगम को मिला नया महापौर, अनिल कल्ला ने 50 वोट लेकर दर्ज की जीत

Highlights

  1. 20 मतों के अंतर से जीते अनिल कल्ला

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत दर्ज कर ली है। सोमवार, 21 सितंबर को हुए मतदान के बाद जारी परिणाम में अनिल कल्ला को 50 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अनिल कल्ला ने 20 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

बीकानेर नगर निगम में कुल 80 पार्षद हैं और महापौर चुनाव में बहुमत के लिए 41 वोट जरूरी थे। वार्ड चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा के 27, निर्दलीय 10 और आरएलपी का एक पार्षद निर्वाचित हुआ था। ऐसे में अनिल कल्ला को मिले 50 वोट कांग्रेस के घोषित संख्याबल से 8 अधिक हैं।

मतदान से पहले थी क्रॉस वोटिंग की चर्चा

महापौर चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ाबंदी की थी। कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर सामने आई बगावत भी चुनाव से पहले चर्चा में रही। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी नवरत्न डागा ने बाद में अपना नामांकन वापस ले लिया था।

भाजपा की ओर से डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत मैदान में थे। चुनाव से पहले निर्दलीय पार्षदों के समर्थन और संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर दोनों पक्षों में रणनीतिक कवायद चलती रह।

बीकानेर को मिला पांचवां महापौर

अनिल कल्ला बीकानेर नगर निगम बनने के बाद शहर के पांचवें महापौर बने हैं। उनके निर्वाचन के साथ कांग्रेस के खाते में बीकानेर का महापौर पद तीसरी बार गया है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News