Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर में महापौर प्रत्याशी चयन पर कांग्रेस कार्यकर्ता की पीड़ा, परिवारवाद ने सेवा और समर्पण पर बाजी मार ली

Updated:

बीकानेर। नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस द्वारा पार्षद अनिल कल्ला को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर भी सामने आने लगे हैं। इसी बीच सोशल…

बीकानेर में महापौर प्रत्याशी चयन पर कांग्रेस कार्यकर्ता की पीड़ा, परिवारवाद ने सेवा और समर्पण पर बाजी मार ली

Highlights

  1. सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से महापौर चयन पर उठाए सवाल
  2. कांग्रेस कार्यकर्ता ने लिखा तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस की सेवा की
  3. पोस्ट को गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत और टीकाराम जूली को भी किया टैग

बीकानेर। नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस द्वारा पार्षद अनिल कल्ला को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर भी सामने आने लगे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुश बांठिया की ओर से साझा की गई एक पोस्ट चर्चा में है, जिसमें पार्टी के लिए वर्षों तक काम करने वाले आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का दर्द व्यक्त किया गया है।

पोस्ट में लिखा गया है कि “तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस की सेवा की, संगठन के लिए अपना समय दिया, हर मुश्किल वक्त में पार्टी के साथ खड़े रहे और बिना किसी स्वार्थ के लोगों के बीच काम किया। लेकिन जब हक और जिम्मेदारी देने की बारी आई, तो एक बार फिर परिवारवाद ने सेवा और समर्पण पर बाजी मार ली।”

पोस्ट में आगे कहा गया है कि राजनीति में शायद यही सबसे बड़ी विडंबना है कि जो लोग पीढ़ियों से पार्टी के लिए खड़े रहे, उनके हिस्से में इंतजार आता है, जबकि राजनीतिक विरासत वाले लोगों के हिस्से में अवसर।सोशल मीडिया पोस्ट में गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक गहलोत और टीकाराम जूली को भी टैग किया गया है।

अनिल कल्ला को बनाया अधिकृत प्रत्याशी

बीकानेर नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस ने वार्ड 73 से निर्वाचित पार्षद अनिल कल्ला को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। अनिल कल्ला ने 16 सितंबर को कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन भी दाखिल कर दिया।

अनिल कल्ला पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे हैं। इसी पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर कांग्रेस के भीतर कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस में बगावती तेवर भी सामने आए

महापौर पद के लिए कांग्रेस के ही पार्षद नवरतन डागा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार डागा अनिल कल्ला को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं और उन्होंने पार्टी के निर्णय के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।

बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया है। ऐसे में महापौर प्रत्याशी को लेकर पार्टी के भीतर सामने आया असंतोष राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News