बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 3 बजे तक कुल 66.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। छह नगर पालिकाओं में अब तक 1,10,423 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
बीकानेर की 6 नगर पालिकाओं में 3 बजे तक 66.93% मतदान
Updated:
बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 3 बजे तक कुल 66.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया…

Highlights
- देशनोक में सबसे ज्यादा 74.14%
- नापासर में सबसे कम 62.02% वोटिंग
- 1,10,423 मतदाताओ ने किया अब तक मताधिकार
मतदान प्रतिशत की बात करें तो देशनोक नगरपालिका सबसे आगे है, जहां 74.14 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नापासर में सबसे कम 62.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नगरपालिका वार मतदान प्रतिशत
नोखा: 33,626 मतदाता — 66.59%
नापासर: 11,733 मतदाता — 62.02%
देशनोक: 12,025 मतदाता — 74.14%
श्रीडूंगरगढ़: 28,514 मतदाता — 64.25%
लूणकरणसर: 17,643 मतदाता — 71.78%
खाजूवाला: 6,882 मतदाता — 66.26%
कुल: 1,10,423 मतदाता — 66.93%
देशनोक सबसे आगे
दोपहर 3 बजे तक देशनोक में मतदान की रफ्तार सबसे तेज रही। यहां करीब तीन-चौथाई मतदाता मतदान कर चुके हैं। इसके बाद लूणकरणसर में 71.78 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नोखा और खाजूवाला में भी 66 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
अब मतदान के अंतिम घंटों में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर है। मतदान प्रतिशत में अंतिम समय में और बढ़ोतरी की संभावना है।
Comments
Comments close 30 days after publication.