Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर जिले में पहले चरण में 112 ग्राम पंचायतों में 24 अक्टूबर को होंगे चुनाव

पूगल,खाजूवाल,छत्तरगढ़ से रूणिया पंचायत समिति के गांवों में है पहले चरण में चुनाव

Updated:

बीकानेर। बीकानेर जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने हो गई है। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार…

बीकानेर जिले में पहले चरण में 112 ग्राम पंचायतों में 24 अक्टूबर को होंगे चुनाव

बीकानेर। बीकानेर जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने हो गई है। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार जिले की चार पंचायत समितियों—छत्तरगढ़, खाजूवाला, पूगल और रूणिया—की ग्राम पंचायतों में मतदान प्रस्तावित है। इन सूचनाओं में प्रथम चरण के अंतर्गत 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने है। मतदान की तारीख 24 अक्टूबर 2026 है।

चार पंचायत समितियों में चुनावी गतिविधियां

प्रथम चरण में शामिल बताई गई चार पंचायत समितियों में छत्तरगढ़, खाजूवाला, पूगल और रूणिया शामिल हैं। इन क्षेत्रों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव ग्रामीण राजनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के चयन, ग्रामीण मतदाताओं से संपर्क और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा बढ़ने की संभावना है।

छत्तरगढ़ पंचायत समिति

छत्तरगढ़ क्षेत्र की उपलब्ध सूची में 1 सीएचटीएम, 1 डीएलएसएम, 1 केएम, 10 जीएम, 14 केपीडी किशनपुरा, 3 केडब्ल्यूएसएम, 3 आरजेडी, 4 एडब्ल्यूएम, 9 सीएचटीएम, आवा, बास करणीसर, भानसर, छत्तरगढ़, घेघड़ा, केलां, खारवाली, कृष्णनगर, लालांवाली, लूणखां, मोतीगढ़, महादेववाली, राजासर भाटियान, रामनगर, राणेर, सादोलाई, सत्तासर, शेरपुरा और तख्तपुरा सहित ग्राम पंचायतों के नाम शामिल हैं।

खाजूवाला पंचायत समिति

खाजूवाला क्षेत्र की सूची में 1 एएलएम अलदीन, 10 बीडी, 14 बीडी, 17 केएचएम, 17 केवाईडी, 2 केएलडी, 2 केडब्ल्यूएम, 20 बीडी, 22 केवाईडी, 25 केवाईडी, 28 केजेडी, 3 पीडब्ल्यूएम, 31 केवाईडी, 33 केजेडी, 40 केवाईडी, 34 केवाईडी, 5 केजेडी, 5 केवाईडी, 7 केएलडी, 7 पीएचएम, 8 केवाईडी, 7 एसएसएम, आनंदगढ़, बलल्लर, दंतौर, गुल्लूवाली, कुण्डल, माधोडिग्गी, नौसेरा सामरदा और सियासर चौगान के नाम शामिल हैं।

पूगल पंचायत समिति

पूगल क्षेत्र की उपलब्ध सूची में 11-14 एडी, 18-551 डीओडीडी (तेजाजी नगर), 2 एडीएम, 2 पीबी, आडूरी, अमरपुरा, बराला, भानीपुरा, भुट्टो का कुआं, डंडी, डेली तलाई, गंगाजली, हनुमाननगर, कंकराला, करणीसर भाटियान, कुम्हारवाला, मकैरी, नाडा, पहलवान का बैरा, पार्वतीतलाई, पूगल, रामडा, राणेवाला, राणीसर, रावतआबादी, सम्मेवाला, शिव नगर, सियासर पंचकोसा, सूरासर और थारूसर शामिल हैं।

रूणिया पंचायत समिति

रूणिया क्षेत्र की सूची में बम्बलू, बेलासर, डाण्डूसर, गैरसर, गुसांईसर, हेमेरा, कल्याणसर अगुणा, कतरियासर, खारड़ा, मालासर, मौलानिया, मूण्डसर, नौरंगदेसर, रायसर, राजेरा, रामसर, रानीसर, रिडमलसर पुरोहितान, रूणिया बड़ाबास, सींथल, शेरेरा, सूरतसिंहपुरा और तेजरासर के नाम शामिल हैं।

Topics:#Bikaner
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News