बीकानेर। पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर जिले में बुधवार को प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के बाद जिले की 15 पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्य के विभिन्न वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित किया गया।
प्रधान पदों की लॉटरी में बीकानेर, कोलायत, नोखा और रुणिया पंचायत समितियों में पद सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। वहीं लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, जसरासर और बीठनोक में प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है।