Skip to content
BREAKING

जयपुर में राडो शोरूम से 251 घड़ियाँ चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Updated:

जयपुर के टोंक रोड पर स्थित राडो शोरूम से 251 महंगी घड़ियाँ चोरी हुईं। 1 अक्टूबर को घोड़ासन गैंग ने वारदात किया, 26 दिन बाद दो मुख्य आरोपी अजय प्रसाद और दिनेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जयपुर में राडो शोरूम से 251 घड़ियाँ चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार
— Times of Rajasthan

जयपुर के टोंक रोड पर स्थित राडो शोरूम से 251 घड़ियाँ चोरी हुईं, जिनकी कुल कीमत 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। 1 अक्टूबर को घोड़ासन गैंग ने वारदात किया, 26 दिन बाद दो मुख्य आरोपी अजय प्रसाद और दिनेश पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान 5 से अधिक चोर शोरूम के बाहर रोड पर खड़े थे, जो आने-जाने वालों पर नजर रख रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे ढके हुए थे, पर बाद में सिंधी कैम्प के सीसीटीवी से कुछ चेहरे साफ हुए।

गुगल सर्च से मिली लोकेशन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गैंग ने नेपाल के किसी बायर से राडो घड़ियों की डिमांड प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने गूगल पर राडो शोरूम की लोकेशन खोजी और जयपुर के शोरूम को सबसे सुरक्षित माना।

गिरफ्तारी और पूछताछ

बजाज नगर थाना पुलिस ने अजय प्रसाद और दिनेश पासवान को 6 दिन के रिमांड पर लिया। दोनों ने पूछताछ में अन्य साथियों के नाम बताए, पर घड़ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने 800 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली और बिहार के मोतिहारी से दोनों को गिरफ्तार किया।

जांच का अगला कदम

पुलिस अब चोरी की गई 251 घड़ियों को बरामद करने और गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाने पर काम कर रही है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News