21/22 अक्टूबर , 2026 के बीच वाली रात को, दिल्ली स्थित आयात आयुक्त कार्यालय के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी) सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चल रही जांच में एक और बड़ी सफलता हासिल की। शुरुआती परीक्षण में बरामद पदार्थ की पहचान हाइड्रोपोनिक मारिजुआना ( हाइड्रो भांग ) के रूप में हुई। कुल मिलाकर 23.220 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद कर जब्त किया गया है।
जब्त किए गए नशीले पदार्थों का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹8.12 करोड़ है, जबकि भारत में इनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹23 करोड़ है। तस्करी में इस्तेमाल होने वाले इन नशीले पदार्थों और पैकेजिंग सामग्री को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ ( एनडीपीएस ) अधिनियम , 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है।
बैंकॉक से 148.675 किलोग्राम गांजा जब्त करने की पिछली कार्रवाई के दौरान मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रही एक और संदिग्ध आयात खेप को जब्त किया, जिसे लैंप्स होने की सूचना दी गई थी। पिछली जब्ती से एक बड़े तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ और इसके फलस्वरूप तीन राज्यों की 11 जगहों पर समन्वित कार्रवाई की एक श्रृंखला शुरू हुई।
