भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के देशों के बीच नया व्यापार समझौता हुआ है। इसके तहत हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों के निर्यात पर लगने वाला शुल्क काफी कम हो जाएगा।
राजस्थान के निर्यातकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि प्रदेश से बड़ी मात्रा में हस्तशिल्प, मसाले और ग्वार गम का निर्यात होता है।
समझौता अगले वित्त वर्ष से लागू होगा।
