- ऐतिहासिक यमुना जल समझौते से बदलेगी शेखावाटी अंचल की तस्वीर ,
- शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां और धार्मिक स्थल अमूल्य धरोहर ,
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ सहेज रहे विरासत ,
- हवेली संरक्षण के साथ हेरिटेज टूरिज्म सर्किट किया जा रहा विकसित ,
- अंतरराज्यीय समझौतों से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा राजस्थान ,
- खरीदने की बजाय अब दूसरे प्रदेशों को दी जा रही बिजली ,
- महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार जल संकट से मुक्ति , बेहतर कनेक्टिविटी , हवेलियों के जीर्णाेद्धार और पर्यटन को प्रोत्साहित कर शेखावाटी अंचल का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है। शेखावाटी की वीरता , समृद्ध लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत राजस्थान की गौरवशाली पहचान है। यहां के पूर्वजों की मेहनत , ईमानदारी और समर्पण ने इस क्षेत्र को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई है।यहां की ऐतिहासिक हवेलियां और धार्मिक स्थल अमूल्य धरोहर हैं , जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘ विकास भी , विरासत भी ’ के विजन के अनुसारराज्य सरकार इसी विरासतको संरक्षित करने के साथ ही उन्हें पर्यटन से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। वहीं , जल-बिजली उपलब्धता , बेहतर सड़क सम्पर्क और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विरासत को सहेजकर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की ऐतिहासिक विरासत , हवेलियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 8 दिसम्बर को शेखावाटी हेरिटेज मीट आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य देश-विदेश में बसे शेखावाटी के प्रवासियों को अपनी मातृभूमि की विरासत के संरक्षण , पर्यटन विकास और निवेश के अवसरों से जोड़ना है।
