मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सामाजिक कार्यकर्ता एवं भामाशाह चन्द्रेश हर्ष का नागरिक अभिनंदन, सेवा कार्यों की हुई सराहना

चन्द्रेश हर्ष ने सेवा और सहयोग के माध्यम से समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है- रामेश्वरानंद जी महाराज

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं भामाशाह चन्द्रेश हर्ष का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने हर्ष के सामाजिक…

शेयर करें
सामाजिक कार्यकर्ता एवं भामाशाह चन्द्रेश हर्ष का नागरिक अभिनंदन, सेवा कार्यों की हुई सराहना

मुख्य बातें

  1. समाजसेवा केवल संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है-शशिमोहन मुंधड़ा
  2. हर्ष का सामाजिक योगदान उल्लेखनीय है और उनका कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी -तोलाराम पेड़ीवाल
  3. समाज के विकास और जनकल्याण के कार्यों में भामाशाहों की भूमिका महत्वपूर्ण- सुनील सारड़ा

बीकानेर। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं भामाशाह चन्द्रेश हर्ष का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने हर्ष के सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह के मुख्य अतिथि गायत्री आश्रम सागर के रामेश्वरानंद जी महाराज थे। अध्यक्षता ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के अध्यक्ष तोलाराम पेड़ीवाल ने की। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशिमोहन मुंधड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि रामेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि चन्द्रेश हर्ष ने सेवा और सहयोग के माध्यम से समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर आगे आना सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

अध्यक्ष तोलाराम पेड़ीवाल ने कहा कि भामाशाह समाज की आवश्यकताओं को समझकर सहयोग के लिए आगे आते हैं। चन्द्रेश हर्ष का सामाजिक योगदान उल्लेखनीय है और उनका कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।

विशिष्ट अतिथि शशिमोहन मुंधड़ा ने कहा कि समाजसेवा केवल संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़े होने की भावना भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चन्द्रेश हर्ष ने इस भावना को निरंतर आगे बढ़ाया है।

माहेश्वरी सभा के शहर अध्यक्ष सुनील सारड़ा ने कहा कि समाज के विकास और जनकल्याण के कार्यों में भामाशाहों की भूमिका महत्वपूर्ण है। चन्द्रेश हर्ष ने सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और उनके प्रयास समाज के लिए उपयोगी हैं।

अधिवक्ता हीरालाल हर्ष ने कहा कि चन्द्रेश हर्ष का जीवन सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा है। उनके सहयोग से अनेक लोगों को संबल मिला है। वहीं बृज गोपाल जोशी ने कहा कि सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहना अपने आप में बड़ी बात है। हर्ष ने सेवा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है।

समारोह में कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने चन्द्रेश हर्ष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रशंसा करते हुए अभिनंदन पत्र का वाचन किया। उन्होंने कहा कि हर्ष का व्यक्तित्व संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। उनके सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

राजस्थानी कवि जगदीश रतनू ने समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों एवं समाजजनों ने चन्द्रेश हर्ष का अभिनंदन किया और उनके सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की। समारोह में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।