जयपुर, 24 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुनानक जयंती पर गंज स्थित गुरूद्वारे में माथा टेका एवं अरदास की। पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर सरोवर पर पूजन कर ब्रह्मा मन्दिर में दर्शन किए।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गुरुनानक जयंती पर विशेष संदेश
श्री देवनानी ने कहा कि गुरु नानक देव का संपूर्ण जीवन सत्य, प्रेम, करुणा, समानता और मानव सेवा के आदर्शों के प्रति समर्पित रहा। उनकी पावन शिक्षाएं सम्पूर्ण मानव समाज को सद्भाव, बंधुत्व और परस्पर सम्मान की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
- उन्होंने कहा, 'गुरु नानक देव के आदर्शों को आत्मसात कर हम एक ऐसे समाज के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं, जहां सेवा, सद्भाव और मानवीय गरिमा सर्वोच्च हों।'
- विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने का आह्वान किया।
