बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख, बच्चों सहित, शुक्रवार को अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत के लिए पहुंचे।
दरगाह पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। पुलिस सुरक्षा के बीच परिवार ने जियारत की और खादिमों ने उन्हें दुआ मांगी।
सुरक्षा व्यवस्था और जियारत का क्रम
रितेश देशमुख और परिवार ने पुलिस सुरक्षा के साथ दरगाह में प्रवेश किया। खादिमों ने उन्हें जियारत करवाई, उसके बाद दस्तारबंदी और तबर्रुक भेंट किया गया।
