मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बूंदी महोत्सव में सीमा मिश्रा बिखेरेंगी लोकगीतों का जादू

अपडेट:

बूंदी में 27 से 29 नवंबर तक होने वाले बूंदी महोत्सव में 28 नवंबर को नवल सागर पार्क में सीमा मिश्रा लोकगीतों का प्रदर्शन करेंगी।

शेयर करें
नवल सागर पार्क में सजेगी सुरों की महफिल, 'मरू कोकिला' सीमा मिश्रा बिखेरेंगी राजस्थानी लोकगीतों का जादू
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

बूंदी में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'बूंदी महोत्सव' में राजस्थानी लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिलेगी।

महोत्सव के दूसरे दिन 28 नवंबर को नवल सागर पार्क में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में प्रख्यात राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा अपने दल के साथ प्रस्तुति देंगी।

सीमा मिश्रा की प्रस्तुति का इंतजार

सीमा मिश्रा, जिन्हें 'मरू कोकिला' के नाम से भी जाना जाता है, अपनी मधुर आवाज से बूंदी की फिजाओं में राजस्थानी लोकगीतों, पारंपरिक धुनों और भक्ति संगीत का रस घोलेंगी।

  • सीमा मिश्रा के गाए 'घूमर', 'कुर्जा', 'मिश्री को बाग लगा दे रसिया', 'चांद चढ़्यो गिगनार' और विवाह गीत श्रोताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं।
  • सीमा मिश्रा की विशिष्ट गायकी ने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाया है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें