भगवान शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का अंतिम चरण अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में 14 नवंबर से शुरू हुआ है। अवशेषों को गोल्डन पैगोडा में रखा गया है, जहां इन्हें 20 नवंबर तक देखा जा सकेगा।
राज्यपाल ने किया उद्घाटन
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त) ने नामसाई के नालुंग हेलीपैड पर पवित्र अवशेषों का स्वागत किया। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री चाउना मीन, राज्य के मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और धार्मिक नेता उपस्थित थे।
- राज्यपाल ने कहा कि पवित्र अवशेष भगवान बुद्ध के जीवन, ज्ञान प्राप्ति और उनकी शाश्वत शिक्षाओं के प्रतीक हैं।
- उन्होंने शांति, करुणा, प्रज्ञा और अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता पर जोर दिया।
स्रोत: Times of Rajasthan
