बीकानेर में जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने 4 नवम्बर को अभय जैन ग्रन्थालय का अवलोकन किया और प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण व डिजिटलीकरण कार्य की प्रशंसा की।
ग्रन्थालय के निदेशक ऋषभ नाहटा ने पांडुलिपियों, पुस्तकों और उनके डिजिटलीकरण के लिए चल रहे कार्यों की जानकारी दी।
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत कार्य
नाहटा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से संरक्षण किया जा रहा है।
