राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए 24 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर 55,000 से अधिक तस्करी की गई ई-सिगरेट जब्त कीं।
डीआरआई अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर नेपाल जा रहे दो कंटेनरों को जब्त किया , जिनमें ई-सिगरेट होने का संदेह था। एक कंटेनर में ई-सिगरेट को "पानी के गिलास" और दूसरे में "मिट्टी के मग" के रूप में गलत तरीके से घोषित किया गया था। पहले कंटेनर की विस्तृत जांच में घोषित सामान के बीच छिपाई गई आईजीईटी ब्रांड की विभिन्न फ्लेवर वाली 40,000 ई-सिगरेट बरामद हुईं। वहीं , दूसरे कंटेनर की विस्तृत जांच में घोषित सामान के बीच छिपाई गई वीटीवी , वोको , बैंग और ईजॉय सहित विभिन्न ब्रांडों की लगभग 15,000 ई-सिगरेट बरामद हुईं।
सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कवर कार्गो के साथ कुल मिलाकर लगभग 55,000 ई-सिगरेट जब्त की गईं , जिनकी कीमत 13.50 करोड़ रुपये है।
