देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार नवरात्रि में रोज करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, छाया और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
