- यह मेला पारंपरिक कारीगरों को सशक्त बनाता है, स्वदेशी शिल्पकला को बढ़ावा देता है और आजीविका के अवसरों को मजबूत करता है
- भारी संख्या में आगंतुकों की उपस्थिति, ‘भारत-ट्यूलिप’ पहल, मंत्रालय का समर्पित पैवेलियन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस भव्य समापन के मुख्य आकर्षण रहे
असम के गुवाहाटी में खानापारा के फार्म गेट पर आयोजित आठ-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले को आगंतुकों , स्थानीय समुदायों और इसमें भाग लेने वाले कारीगरों से व्यापक सराहना मिली।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इस मेले ने पारंपरिक कारीगरों को अपनी विरासत को प्रदर्शित करने , ग्राहकों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने और अपनी सामाजिक-आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का एक जीवंत मंच प्रदान किया।
