जयपुर। राजस्थान कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी गौरव गोयल करीब दो साल दो महीने बाद अपने मूल कैडर राजस्थान लौट रहे हैं। लोकसभा सचिवालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत गौरव गोयल को वहां से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अब उनकी जयपुर वापसी का रास्ता साफ हो गया है।
गौरव गोयल की वापसी को राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी प्रदेश में वापसी के बाद सरकार उन्हें किस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्त करती है, इस पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। करीब 26 महीने तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद उनकी राजस्थान में नई पारी शुरू होने जा रही है।
राजस्थान सरकार के अनुरोध पर हुई वापसी
