बीकानेर, 20 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत राज आम चुनाव-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए उपनिवेशन आयुक्त श्री नवनीत कुमार को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। श्री नवनीत कुमार प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक उपनिवेशन आयुक्त कार्यालय में आचार संहिता की पालना से जुड़ी आमजन की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2226921 हैं।

पर्यवेक्षक समन्वय प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में पर्यवेक्षक के लाइजन आफिसर डॉ. रामकिशोर मेहरा के मोबाइल नम्बर 90015-61078 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।