कोटा से करेंगे जनसुनवाई
जयपुर /बीकानेर, 9 जून। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर 10 जून (बुधवार) को प्रदेश की चुनिंदा ग्राम पंचायत की विशेष जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई कोटा स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय डीओआईटी से दोपहर 12 बजे ऑनलाइन की जाएगी।
विशेष जनसुनवाई में राजसमंद जिले की पंचायत समिति राजसमंद की ग्राम पंचायत पिपलांत्री, बारां जिले की पंचायत समिति अटरू की ग्राम पंचायत कवाई, बीकानेर जिले की पंचायत समिति पांचू की ग्राम पंचायत पांचू, चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समिति गंगरार की ग्राम पंचायत मंडफिया, पाली जिले की पंचायत समिति रोहट की ग्राम पंचायत गुड़ा विसालिया, जयपुर जिले की पंचायत समिति सांगानेर की ग्राम पंचायत दहमी कलां और डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति सीमलवाडा की ग्राम पंचायत सीमलवाडा शामिल हैं।
जनसुनवाई में संबंधित जिले के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहेंगे ।