बीकानेर । पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को बीकानेर के गोकुल सर्किल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में स्व. पुरोहित को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसजन
पूर्व विधायक स्व गोकुल प्रसाद पुरोहित की श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए । इस दौरान गोकुल प्रसाद जी अमर रहे,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये ।
इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, यशपाल गहलोत,यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद,रामनाथ आचार्य ,सेवा दल के कमल कल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, गांधी नगर ब्लॉक अध्यक्ष विकाश धरट,श्रीजी पुरोहित अजय गोपाल पुरोहित, अनिल गोपाल पुरोहित, राम कुमार व्यास,महेश सारस्वत,बीजेपी नेता नवनीत पुरोहित मनामन,सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित के परिजनों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में पत्रकार गिरिराज हर्ष, पीयूष पुरोहित,निर्दोष व्यास,अशोक प्रेमी,नवरत्न शर्मा,तेजकरण हर्ष,
कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।