August 2, 2025

पांच बिंदुओं में समझें वो बातें जिसने कसा शिकंजा

इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को आरोपी बनाया है। शादी के तुरंत बाद हनीमून पर गए इंदौर कपल की ये गुत्थी हर किसी को चौंका रही है। हम आपको बताते हैं, पांच वो कारण जिससे पुलिस को सोनम पर शक हुआ।
पत्नी सोनम का कहीं पता नहीं चला। 9 जून को चौंकाने वाली खबर आई कि सोनम रघुवंशी गाजीपुर में मिल गई है। लेकिन पति राजा की हत्या का आरोप उस पर लग चुका था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। अब सवाल उठता है कि सोनम पर पुलिस को किस आधार पर शक हुआ? आइए जानते हैं, वो पांच कारण जिससे पुलिस के शक की सुई सोनम की तरफ घूमी।
राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी रवाना हुए। 23 मई को उन्होंने मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। उसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला। पुलिस छानबीन के बाद 2 जून को राजा का शव सड़ी हालत में खाई में मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *