जयपुर, 28 अक्टूबर। जयपुर में आयोजित दो दिवसीय 10वीं डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट-2026 के दूसरे दिन बुधवार को ‘वितरण नेटवर्कों के लिए फ्लेक्सिबिलिटी संबंधी समाधान तथा सौर पीवी और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के लिए केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के मानक’ विषय पर तकनीकी सत्र आयोजित हुआ। ऊर्जा विभाग एवं ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन की सहभागिता से आयोजित सत्र में विद्युत वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने, नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण, पीक डिमांड प्रबंधन तथा स्मार्ट तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुईl
सत्र की अध्यक्षता ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के महानिदेशक श्री आलोक कुमार ने की। केपीएमजी के पार्टनर श्री विकास गाबा ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई। सत्र में टीईआरसी के चेयरमैन श्री हेमंत वर्मा, डी-शेयरिंग जापान के सीईओ श्री नाओकी सकाई, जयपुर डिस्कॉम की एसई श्रीमती दीप्ति माथुर तथा सीपीआरआई के अतिरिक्त निदेशक श्री सुधीर कुमार आर सहित विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवीकरणीय ऊर्जा के साथ ग्रिड फ्लेक्सिबिलिटी पर जोर
