भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन' (डीआईसी) की 'डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन' (डीआईबीडी) ने 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में आयोजित 'इलेक्ट्रॉनिक थीसिस और डिसर्टेशन पर 29वें अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी' (ईटीडी-2026) में भाग लिया। डीआईबीडी की ओर से सुश्री बैशाली चक्रवर्ती ने 'भाषिणी' (BHASHINI) की बहुभाषी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं और विभिन्न भाषाओं में विद्वतापूर्ण ज्ञान को अधिक सुलभ बनाने की उनकी संभावनाओं पर एक सत्र का संचालन किया।
“एआई भाषिणी पर कार्यशाला: दूरियों को पाटना और उत्पादकता बढ़ाना” शीर्षक वाले इस सत्र में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि कैसे भाषिणी का ‘लैंग्वेज-फर्स्ट डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ (डीपीआई), उच्च शिक्षण संस्थानों, पुस्तकालयों और शोध भंडारों को भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने और शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच बढ़ाने में मदद कर सकता है।
सत्र के दौरान, सुश्री चक्रवर्ती ने दिखाया कि कैसे वॉयस-फर्स्ट मल्टीलिंगुअल एआई, स्पीच-टू-टेक्स्ट, अनुवाद, ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) और दस्तावेज अनुवाद अकादमिक और अनुसंधान संस्थानों में बहुभाषी पहुंच को बढ़ावा दे सकते हैं। श्रुतलेख के एक लाइव प्रदर्शन में एक साथ अनुवाद के साथ रीयल-टाइम स्पीच ट्रांसक्रिप्शन दिखाया गया, जिससे व्याख्यान कक्षों, अनुसंधान सेमिनारों, सम्मेलनों और अकादमिक चर्चाओं में इसके संभावित अनुप्रयोगों का पता चलता है।
