अजमेर के मूंदड़ी मोहल्ले में ₹17.70 लाख की लागत से नवनिर्मित महिला सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस सुविधा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
व्यास्त व्यापारिक क्षेत्र है मूंदड़ी मोहल्ला
मूंदड़ी मोहल्ला अजमेर का एक व्यस्त व्यापारिक और सघन आबादी वाला क्षेत्र है। यहां लंबे समय से महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस नई सुविधा के शुरू होने से स्थानीय महिलाओं, बाजार में आने वाली महिला ग्राहकों और राहगीरों को लाभ मिलेगा।
