- श्री नड्डा ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एम्स की स्वच्छता, साफसफाई और कचरा प्रबंधन पहलकदमियों की समीक्षा की
- एम्स, नई दिल्ली में नवनिर्मित ‘आश्रय’ 897 रोगियों और तीमारदारों को ठहरने के लिए सुरक्षित और गरिमापूर्ण स्थल उपलब्ध कराने के अलावा उन्हें मौसमों की कठिनाइयों से बचाएगा
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वच्छता कर्मियों से संवाद किया; स्वच्छ और स्वास्थ्यकर स्वास्थ्यसेवा सुविधाओं को बनाए रखने में उनके योगदान को सराहा
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) , नई दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने संस्थान में विशेष अभियान 6 के अंतर्गत चलाई गई स्वच्छता , साफसफाई और कचरा प्रबंधन पहलकदमियों की समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने इस दौरे में एम्स ट्रॉमा सेंटर विस्तार परिसर में नवनिर्मित रोगी प्रतीक्षा लाउंज का निरीक्षण भी किया। इस लाउंज को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) , गाजियाबाद ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जवाबदेही (सीएसआर) पहलकदमी के अंतर्गत विकसित किया है। इसे रोगियों और उनके परिचारकों के लिए आश्रय के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। श्री नड्डा ने संस्थान में स्चछता कर्मियों के साथ संवाद भी किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ' स्वच्छता अभियान ' के तहत ' एम्स ' द्वारा की गई पहलों के बारे में जानकारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई , स्वच्छता , कचरा प्रबंधन और संस्थान परिसर के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।
