- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और स्थायी सुधार का आह्वान किया
- स्वास्थ्य मंत्रालय सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान 6 के अंतर्गत 27 अक्टूबर, 2026 को कायाकल्प गतिविधियों का आयोजन करेगा
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चल रहे विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में 27 अक्टूबर, 2026 को आयोजित एक दिवसीय कायाकल्प गतिविधियों की तैयारियों का भी आकलन किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आज कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार के अस्पतालों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू), केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत अन्य कार्यालयों और इकाइयों सहित संस्थानों और संगठनों के प्रमुखों ने भाग लिया।
