- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन स्मारक डाक टिकटों को जारी किया; उन्होंने लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच कराने पर जोर दिया
- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया: मुंह, स्तन और सर्वाइकल कैंसर के लिए 86.97 करोड़ लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 5.50 लाख लोग अभी इलाज करा रहे हैं
- "महिलाओं का स्वास्थ्य ही स्वस्थ परिवारों और एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव है": श्रीमती पुण्या सलिला श्रीवास्तव
डाक विभाग ने आज अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर स्तन कैंसर जागरूकता पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। डाक विभाग द्वारा परिकल्पित और शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य अपने व्यापक नेटवर्क का उपयोग करके स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता , बीमारी का जल्द पता लगाने और बचाव संबंधी स्वास्थ्य देखभाल के संदेशों का प्रसार करना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इन स्मारक डाक टिकटों और पोस्टकार्डों की स्वास्थ्य संबंधी सामग्री को तैयार करने के लिए तकनीकी इनपुट , संदर्भ सामग्री और पृष्ठभूमि की जानकारी प्रदान की।
इस कार्यक्रम के दौरान , केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्या सलिला श्रीवास्तव और डाक सेवा महानिदेशक श्रीमती मनीषा सिन्हा ने स्तन कैंसर जागरूकता को समर्पित दो स्मारक डाक टिकट और चित्र पोस्टकार्ड का एक सेट जारी किया।
