जयपुर के झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज गोदाम में 28 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने 3,180 किलोग्राम खराब किशमिश, 480 पैकेट अखरोट और 1,018 किलोग्राम काली मिर्च को सीज किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के मार्गदर्शन में चल रहे ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के विवरण
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह और संयुक्त आयुक्त वी.पी. शर्मा के पर्यवेक्षण में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल ने निरीक्षण किया।
