31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में औषध विभाग ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत 1500 मी प्लॉग रन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय औषध एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) के सहयोग से हुआ।
प्लॉग रन का नेतृत्व औषध विभाग के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार श्री अवधेश कुमार चौधरी ने किया। इसमें विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) और पीएमबीआई के कर्मचारी शामिल हुए।
इस पहल का उद्देश्य रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधि को शामिल करने के महत्व को बढ़ावा देना और साथ ही पर्यावरण की स्वच्छता को प्रोत्साहित करना था। प्लॉगिंग के दौरान प्रतिभागियों ने जॉगिंग के साथ-साथ रास्ते में पड़े कचरे को उठाया।
