- बजट घोषणाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन कर आमजन को त्वरित राहत पहुंचाएं अधिकारी,
- प्रक्रियाधीन भर्तियों में तेजी, राजकाज पोर्टल पर फाइलों के शीघ्र निस्तारण एवं सूखा संभावित जिलों में आकस्मिक कार्य-योजना तैयार करने के निर्देश
- बजट घोषणाओं एवं स्कीमेटिक योजनाओं के कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारें
- मिशन कर्मयोगी में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, नामांकन और कोर्स पूर्ण करने के अंतर को कम करने पर जोर
- सूखा संभावित जिलों में पेयजल एवं चारे की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करें— मुख्य सचिव
जयपुर, 26 अक्टूबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज (सीओएस) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने मिशन कर्मयोगी, प्रक्रियाधीन भर्तियों, विभागीय स्कीमेटिक योजनाओं, बजट घोषणाओं की प्रगति, राजकाज पोर्टल पर फाइलों के निस्तारण, राजस्थान संपर्क पोर्टल तथा संभावित सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत प्रबंधन की विभागवार विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भर्तियों की समीक्षा एवं आगामी रोजगार मेले की तैयारी-
