- स्पीकर श्री देवनानी से मिली छात्राएं
- स्पीकर ने पूछा: संविधान दीर्घा में क्या देखा , छात्राएं बोली: भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान
जयपुर , 29 अक्टूबर। राजस्थान विधान सभा का भवन , सदन और राजनैतिक आख्यान संग्रहालय देखने के बाद छात्राओं ने स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी से मुलाकात की। स्पीकर के साथ छात्राओं ने समूह चित्र कराया। छात्राओं से स्पीकर श्री देवनानी ने पूछा कि संविधान दीर्घा में क्या देखा ? छात्राओं ने स्पीकर श्री देवनानी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने संविधान दीर्घा में संविधान के बाईस भागों के आरम्भ में दर्शाये गये चित्रों में भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान को देखा है।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा आरम्भ किये गए विधान सभा जनदर्शन कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं ने गुरूवार को राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। बालिकाओं ने बताया कि उनके लिए यह भ्रमण महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा है।
